Home>>फतहनगर - सनवाड>>शहरी सेवा शिविर का हुआ आगाज: विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक
फतहनगर - सनवाड

शहरी सेवा शिविर का हुआ आगाज: विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक

फतहनगर।
राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण प्रदन सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ द्वारा बुधवार को नगरपालिका परिसर में शहरी सेवा शिविर.2025, स्वच्छता ही सेवा अभियान.2025, अंगीकार.2025, प्रधानमन्त्री आवास दिवस.2025, आवास मेला शहरी.2025 का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया, नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण, जन प्रतिनिधि एवं अन्य पार्षदगण व शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। शहरी सेवा शिविर.2025 अभियान की शुरुआत में जन्म मृत्यु पंजीकरण में 10 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 8 निस्तारित किए गए. बाल विकास विभाग को आवेदन प्राप्त हुए और 6 निस्तारित किए। पीएम स्वनिधि.1ए विश्वकर्मा .। एनएसएफ.13 प्राप्त हुए और 13 निस्तारित किए। स्वच्छता ही सेवा अभियान.2025 के अंतर्गत प्रधानमंत्री का लाइव संधारण चलाया गया। अंगीकार अभियान 2025 के तहत प्रधानमन्त्री आवास के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को 50,000 प्रथम किश्त के डमी चेक वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने आवास निर्माण पूर्ण कर लिया उन्हें 1.5 लाख के डमी चेक वितरित किए गए। जिसमें लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री का तह दिल से धन्यवाद दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!