
फतहनगर। नगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निकली कलश यात्रा में मातृशक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। कलश यात्रा ठीक 1:30 बजे अखाड़ा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलश यात्रा मैन चौराहे पर पहुंची जहां अखाड़ा कलाकारों ने अपने हैरत अंगेज करतब पेश किए। कलश यात्रा में आसपास के गाँवों से मातृशक्ति समेत युवाओं ने शिरकत कर कार्यक्रम को ऊँचाईयाँ प्रदान की। कलश यात्रा सम्मेलन स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुँच रही है तथा कुछ ही समय में धर्मसभा शुरु होने की संभावना है।
