
फतहनगर। विद्यानिकेतन विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को संरक्षक मनोहर लाल कावड़िया की उपस्थिति एवं समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र आमेटा ने शब्दों द्वारा स्वागत किया। परीक्षा परिणाम उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया। अगले सत्र में 11वीं में कृषि संकाय व कला संकाय प्रारंभ करने को लेकर सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा प्रथम कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम शिक्षण की व्यवस्था शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। विद्यालय के भौतिक विकास को लेकर भी योजना बनी तथा क्रियान्विति को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अशोक कटारिया, प्रभुलाल जैन,मनोज कुमार समदानी, शुभम अग्रवाल, जयप्रकाश बंसल, भगवान लाल माली, शंकरलाल चावड़ा, गजेंद्र सिंह राजपूत, प्राथमिक शाला संस्था प्रधान तुलसीराम लोहार आदि उपस्थित थे।
