
फतहनगर।
नगर के फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के आठवीं में अध्ययनरत छात्र लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी का राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल टीम में चयन हुआ है।
निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की बॉयज अंडर – 14 वॉलीबॉल टीम उदयपुर जिले में विजेता रही थी व छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अर्जित किया था। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में आयोज्य है। यह राजस्थान टीम में उदयपुर जिले से चयनित एकमात्र छात्र हैं। छात्र की इस उपलब्धि के लिए संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा विद्यालय में स्वागत किया गया। जिला वालीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल, राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सहसचिव प्रभुलाल जाट, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, पूर्व शारीरिक शिक्षक हरि सिंह रावल, महेंद्र पालीवाल, भूपेन्द्र दमामी, कोच गौरीशंकर कुमावत, प्रकाश जगरवाल, हेमेंद्र डीरा, संघ के सभी पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों एवं नगरवासियों ने लक्ष्यराज को बधाई दी। इससे पूर्व छात्र की बहन नैनिशा दमामी का चयन भी इसी वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था।
