Home>>फतहनगर - सनवाड>>राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के चुनाव सम्पन्न,शंकरलाल जाट लदाना बने अध्यक्ष
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के चुनाव सम्पन्न,शंकरलाल जाट लदाना बने अध्यक्ष

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम रविवार को स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल मावली में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी गोपाल राव एवं पर्यवेक्षक वगतलाल शर्मा के निर्देशन में उपशाखा कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव में शंकरलाल जाट मावली सभाध्यक्ष, हरीश दाधीच उपसभाध्यक्ष, शंकरलाल जाट लदाना अध्यक्ष, पुरूषोत्तम कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार पाठक मंत्री, सोहनलाल जाट कोषाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार पाठक पंचायत समिति शिक्षक सदस्य एवं अनिल टांक शारीरिक शिक्षक सदस्य निर्वाचित हुए। प्रदेश महासमिति के लिए लोकेश जीणावत, योगेश जैन, संजय कुमार गहलोत, रामरतन कोठारी, नारायणलाल नाई, सुधीर कुमार शर्मा, चन्द्रशेखर चौधरी, शंकरलाल जाट सालेरा आदि चुने गए। जिला महासमिति सदस्य रामेश्वर चौधरी, नरेश खटीक, शैलेष कोठारी, प्रभुलाल जाट, मांगीलाल गुर्जर, शंकरलाल चावड़ा, हिम्मतसिंह राव आदि चुने गए। अधिवेशन में शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत, पुष्करलाल बड़गुर्जर, मदनलाल श्रीमाली, सुधीर कुमार शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, शैलेष कोठारी, संजय गहलोत, योगेश जैन सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। परिणाम की घोषणा के बाद शिक्षकों ने अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना एवं समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मालाएँ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद सैनी, पुष्पेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, अर्जुन यादव, कानाराम, नरेश जाट, शंकरलाल जाट, रमेशपुरी, शैलेश जाट, सुरेश बोला, सोनू चौधरी, दिनेश शर्मा, सुरेश गुर्जर, रुद्रदत्तपुरी, ऋतुराजसिंह, किशोरसिंह, अजय चौधरी, पवन सैनी, विनोद मीणा, उमेश शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, शंकरलाल जाट, नारायणलाल डांगी, राकेश पंड्या, भगवतीलाल जाट, अश्विन गर्ग सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!