Home>>फतहनगर - सनवाड>>योग दिवस से पूर्व फतहनगर में निकली जन जाग्रति रेली,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में होगा योगाभ्यास
फतहनगर - सनवाड

योग दिवस से पूर्व फतहनगर में निकली जन जाग्रति रेली,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में होगा योगाभ्यास

फतहनगर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं योग के प्रति लोगों को जागरूक करने शुक्रवार को रेली का आयोजन किया गया। सुबह रेली नगर के प्रताप चैराहा से रवाना हुई तथा नया बाजार,अस्पताल रोड़ होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। यहां सभी कार्मिकों,नगरवासियों को शपथ दिलवाई गई। रेली में अधिशासी अधिकारी छैलकंुवर सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने शिरकत की। इधर योग दिवस का आयोजन शनिवार को सुबह 6 से 8बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। प्रत्येक योग प्रतिभागी को गोयल हाॅस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क बीएमआई, बीपी व ब्लड शुगर जांच सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!