Home>>फतहनगर - सनवाड>>मेवाड़ सालवी समाज संस्था के केलेण्डर का विमोचन
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ सालवी समाज संस्था के केलेण्डर का विमोचन

 फतहनगर।मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली फतहनगर के वार्षिक केलेण्डर 2026 का विमोचन सालवी समाज सराय आवरी माताजी मंदिर फतहनगर में किया गया। इस विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष मावली एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा थे जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद  गजेन्द्र सिंह रावल ने की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रिंसिपल रामचन्द्र खरताणा, चतुर्भुज सालवी मावली, मोहनलाल पीपावास अध्यक्ष, रतन लाल गरवा पीपावास सचिव मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा,हजारी लाल कूंचोली लकाऊ चोखला अध्यक्ष थे। संस्था सचिव रतन लाल पीपावास ने केलेण्डर के प्रकाशन पर प्रकाश डालते हुए सभी पधारे अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। पार्षद गजेन्द्र सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक केलेण्डर की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा ने संगठित समाज की रुपरेखा को बताते हुए सामाजिक विकास में भागीदार बनने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी वार्षिक केलेण्डर की तारीफ करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के अन्त में सचिव रतन लाल गरवा पीपावास ने केलेण्डर के प्रकाशन में सहयोग देने वाले सभी समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साठ खेड़ा के गणमान्य माधु,शांति लाल, सुरेश, रतनलाल,भेरु लाल, भंवरलाल,माधव लाल, महेंद्र कुमार, देवीलाल, पन्नालाल,चन्दू महाराज,सुरेश, परसराम, मांगीलाल सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन माधव लाल फतहनगर,पवन कुमार सनवाड ने किया जबकि संयोजन रतन लाल पीपावास ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!