Home>>फतहनगर - सनवाड>>मुख्य सड़क पर गढ्ढो को लेकर लोग हुए आक्रशित
फतहनगर - सनवाड

मुख्य सड़क पर गढ्ढो को लेकर लोग हुए आक्रशित

 फतहनगर। नगर के रोडवेज बस स्टैंड से ईंटाली चौराहा को जाने वाले मुख्य सड़क पर गढ्ढ़ों को लेकर परेशान लोग आज आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने अवरोध खड़े कर आवागमन बंद कर दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह रावल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जाब्ता भी मौके पर आ गया। मौके पर ही अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण को भी बुलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने मौके पर आकर लोगों की समस्या सुनी तथा मौका पर्चा देखा। अधिकारी ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आवागमन सुचारू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!