
फतहनगर. मावली बार सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अपर जिला एवं सेशन न्यायालय मावली एवं अभिभाषक संघ मावली के तत्वावधान में मनाया गया | अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मावली राहुल चौधरी की अध्यक्षता में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआl आयोजन समिति में अधिवक्ता सुशील कुमार ओस्तवाल अध्यक्ष अभिभाषक संघ मावली ने अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राहुल चौधरी का ऊपरना पहनाकर कर स्वागत किया एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट -1 प्रेम प्रकाश जीनगर का स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण चेचानी ने कियाl अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट -2 मोहितांश सिंह पंवार का स्वागत उपाध्यक्ष संपत समोता ने किया एवं सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन परमार का स्वागत नितिन मंडोवरा ने कियाl अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ओत्सवाल का स्वागत कोषाध्यक्ष सोहन सिंह राणावत ने किया। योग महोत्सव के सहप्रभारी अधिवक्ता नाथूलाल गर्ग ने बताया कि प्रभारी अधिवक्ता जगपाल सिंह बगावत , किशन लाल भील ने योग प्रार्थना से योग शुरू किया सर्वप्रथम प्राणायाम कपालभाति , अनुलोम विलोम, भ्रामरी, योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, हलासन, पवनमुक्तासन, सर्वांगासन, शीर्षासन एवं सूर्य नमस्कार करवाया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राहुल चौधरी ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव पर योग जीवन के लिए कितने आवश्यक है उसकी उपयोगिता बारे में बताया एवं सभी को अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए संकल्पित किया। योग महोत्सव में अभिभाषक संघ मावली के अध्यक्ष सुशील कुमार ओत्सवाल अपर लोक अभियोजक दिनेश पालीवाल, विधिक सहायता के तालुका अध्यक्ष कन्हैया लाल , सत्यनारायण चेचानी, उपाध्यक्ष संपत समोता, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह राणावत, अधिवक्ता मदन नागदा आशीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नितिन मंडोवरा, जयेश मारवाड़ी, विष्णु कुमार मंडोवरा, तुलसीराम डांगी, अशोक सेन, नरेंद्र वीरवाल, भावेश टेलर, विनोद पुरी गोस्वामी एवं समस्त न्यायिक कर्मचारी गण वी विद्वान अधिवक्ता गण ने योग दिवस पर योग प्राणायाम कर संकल्प लिया।

