
फतहनगर। नगर के आवरी माता शक्तिपीठ का दान पात्र रविवार को खोला गया जिसमें 184870 रुपए की राशि निकली।
प्रातः 10:00 बजे आवरी माता मंदिर विकास कमेटी के मुकुंदसिंह राणावत,घनश्याम अग्रवाल,संजय गोयल,विनोद अग्रवाल,प्रकाश मोर,निर्मल मोर सहित अन्य नगर वासियों की उपस्थिति में दान पात्र खोला गया तथा राशि की गिनती की गई।
