
फतहनगर। महात्मा गॉंधी विद्यालय सनवाड़ में गुरूवार को प्रार्थना सभा के समय जन जातीय गौरव वर्ष के तहत बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर पुष्प, माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। बिरसा मुण्डा की जीवनी, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की जानकारी दी गई। जन जाति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश- निर्देशानुसार मुख्य सचिव राजस्थान सरकार ने 30 अक्टूबर की विडियो कॉंफ़्रेंस में दिए गए निर्देशानुसार विद्यालय में जन्म जयंती मनाई गई।
विद्यार्थियों ने निबंध, कविता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
प्रधानाचार्य भान सिंह राव ने उपस्थित संभागीयों को संबोधित किया।
कक्षा बारहवीं की भूमिका यादव ने हिन्दी में बिरसा मुण्डा की जीवनी पर कविता सुनाई।
कक्षा दसवीं की गुंजन यादव ने अंग्रेजी में स्पीच दिया।
जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के हिमांशु आचार्य एवं शिवानी आचार्य ने भी पोस्टर
प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदर्शन किया।
विशेष प्रार्थना सभा एवं जन्म जयंती आयोजन के समय विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे जिनमें उप प्रधानाचार्य पूजा वैष्णव, रमेश जीनगर, धीरज जीनगर, लोकेश प्रजापत, चंद्र विजय, दिनेश गर्ग, वर्षा रानी दाधीच, कविता मीणा, एवं किशन लाल प्रजापत थे।
उक्त जानकारी चंद्र विजय ने दी।
