Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का देहात भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 351 किलो की माला से हुआ स्वागत
फतहनगर - सनवाड

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का देहात भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 351 किलो की माला से हुआ स्वागत

देबारी घाटा वाला माताजी में प्रदेश अध्यक्ष गोरा का देहात भाजपा की ओर से हुआ भव्य स्वागत,

भजन लाल सरकार ने युवाओं को दी पारदर्शी भर्ती,रोजगार ओर अवसरों की ऐतिहासिक सौगात: शंकर गौरा 

फतहनगर। भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का उदयपुर देहात भाजपा ओर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम बार उदयपुर आगमन पर देबारी स्थित घाटा वाला माताजी मंदिर पर 351 किलो की माला ,ढोल नगाड़ों और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।

जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्कर तेली ,जिला महामंत्री कन्हैया लाल मीणा,ललित सिंह सिसोदिया,जितेंद्र सिंह शक्तावत, यशवंत पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का स्वागत समारोह हुआ ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा ने कहा कि भजनलाल सरकार ने युवाओं को दी पारदर्शी भर्ती, रोजगार और अवसरो की ऐतिहासिक सौगात दी है ।

 भाजपा सरकार ने युवाओं के   राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वर्ष 2026 का भर्ती कैलेंडर जारी कर एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्तियों का स्पष्ट रोडमैप युवाओं को दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष गोरा ने कहा कि यह भर्ती कैलेंडर 44 भर्ती परीक्षाओं का समयबद्ध कार्यक्रम है, जिससे युवाओं को बिना असमंजस, बिना खर्च और बिना कोई परेशानी के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी प्राप्त हो सकेगी। यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रणाली का सशक्त प्रमाण है।

अध्यक्ष गोरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में 92 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं तथा 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगतिरत है। बीते दो वर्षों में 296 भर्ती परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, जो कांग्रेस शासनकाल की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को केवल सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता से भी जोड़ रही है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश में 3 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं, जिन्हें सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।

शंकर गोरा ने कहा कि खेल एवं युवा मामलों के क्षेत्र में भी भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सफल आयोजन, जिला स्तर पर खेल अधोसंरचना का विकास, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, बीमा सुरक्षा, आरक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार युवाओं की पहचान बन चुके थे। कांग्रेस सरकार के समय बेरोजगारी दर 26 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जबकि भाजपा सरकार के सुशासन में यह घटकर 7.4 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पार्टी तो आंतरिक फूट, मुद्दाविहीन राजनीति और अनर्गल बयानबाजी तक सीमित रह गई है, जबकि भाजपा सरकार विकास, रोजगार और युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जहां कांग्रेस की गहलोत सरकार ने होटल से सरकार चलाई वही भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल जी जनता के बीच में रहकर दिन रात राजस्थान के विकास और उज्वल भविष्य के लिए कार्यरत रहते है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान एक बार फिर विकास, विश्वास और युवाशक्ति का प्रदेश बनकर उभर रहा है।

शंकर गोरा ने विश्वास व्यक्त किया कि पारदर्शी शासन, मजबूत नीतियों और युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर राजस्थान आने वाले समय में रोजगार और आर्थिक प्रगति का मॉडल राज्य बनेगा।

इस अवसर पर भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुल मेहता,हरिसिंह चुंडावत समेत भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!