Home>>फतहनगर - सनवाड>>भजन लाल सरकार के दो वर्ष सुशासन, सुराज ओर विकास के प्रतीक है: बाबूलाल खराड़ी
फतहनगर - सनवाड

भजन लाल सरकार के दो वर्ष सुशासन, सुराज ओर विकास के प्रतीक है: बाबूलाल खराड़ी

         

दो साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई ईबारत लिखी : बाबू लाल खराड़ी।

भाजपा देहात की बैठक में सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई ।

उदयपुर 11 दिसंबर : राजस्थान की भजन लाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आगामी 25 दिसंबर तक प्रतिदिन होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात की बैठक बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की अध्यक्षता,राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी,भाजपा के जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य,एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा अलका मूंदड़ा,जिला सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा अलका मूंदड़ा,पूर्व जिला संगठन प्रभारी आई एम सेठिया,विधायक गोगुंदा प्रताप लाल गमेती, सलूंबर विधायक श्रीमती शांता देवी मीणा,वल्लभ नगर विधायक उदय लाल डांगी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई ।
इस अवसर पर बोलते हुए राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की डबल इंजन की सरकार के दो साल सुशासन, सुराज ओर विकास के प्रतीक है । दो वर्षों में राजस्थान सरकार ने विकास की इबारत लिखी है ।
ऊर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, आवास, महिला सशक्तीकरण, जनजातीय विकास, कृषि और निवेश के क्षेत्रों में राजस्थान ने नई उपलब्धियां हासिल की है ।
मंत्री खराड़ी ने कहा कि राजस्थान पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में पहुंच चुका है।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के नव नियुक्त जिला संगठन प्रभारी मोती लाल मीणा ने कहा कि सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए ‘ सुशासन पखवाड़े ‘ के तहत कार्यकर्ता हर बूथ के घर घर तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों,सरकार की योजनाओं को पहुंचाए ।
इस अभियान को जन भागीदारी आधारित बनाकर पूरी ऊर्जा ओर समर्पण से सफल बनाना है ।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने उदयपुर देहात जिले के अब तक के आयोजनों,कार्यक्रमों का वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार के दो साल के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं की है और आने वाले निकाय व पंचायत चुनावों के लिए बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत की जाए।

बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा अलका मूंदड़ा,विधायक गोगुंदा प्रताप लाल गमेती,सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, जिला सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,पूर्व जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक खेरवाड़ा नाना लाल अहारी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत,पूर्व जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल,पूर्व विधायक मावली दलीचंद डांगी, डूंगरपुर जिला सह संगठन प्रभारी नरेंद्र मीणा ,जिला महामंत्री कन्हैया लाल मीणा, ललित सिंह सिसोदिया ,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,दीपक शर्मा,नरेंद्र सिंह असोलिया,घनश्याम मेनारिया,रोशन सुथार,जिला मंत्री अमित कलाल समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!