
फतहनगर। विकल्प संस्थान के बैनर तले लड़कियों के सशक्तिकरण के क्रम में गुरुवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के खेमपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लड़कियों ने पंचायत, आंगनबाड़ी, हॉस्पिटल आदि के क्रियाकलापों की जानकारी ली। पंचायत स्तर पर सरपंच बाबूलाल गाडरी के साथ संवाद किया गया जिसमे लड़कियो ने गांव स्तर की समस्याओ को साझा किया। इसी के साथ आंगनवाड़ी पर एएनएम द्वारा लड़कियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई। लड़कियों को महावारी स्वच्छता को लेकर जागृत किया गया। साथ ही साथिन आशा सुथार द्वारा लड़कियो को समूह संगठन,बाल विवाह और हिंसा के मुद्दे पर जानकारी दी गई। विकल्प संस्थान की वैशाली सांखला द्वारा विकल्प हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी दी गई और टोल फ्री नंबर लड़कियो को प्रोवाइड करवाए गए।
साथा ही कार्यक्रम मे खेमपुर गांव की 35 लड़कियो व समूह लीडर काजल वैष्णव, प्रिया वैष्णव, लीला जाट, कोमल जाट, गांव के सरपंच, ग्राम साथिन,एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आशा सहयोगिनी द्वारा भागीदारी निभाई गई।

