Home>>फतहनगर - सनवाड>>बारिश की कामना को लेकर इंद्र का किया आह्वान, व्यापारियों ने हवन में दी आहुतियां
फतहनगर - सनवाड

बारिश की कामना को लेकर इंद्र का किया आह्वान, व्यापारियों ने हवन में दी आहुतियां

 फतहनगर। देश और प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद फतहनगर क्षेत्र में अल्प वृष्टि से चिंतित आमजन की भावनाओं के अनुसार यहां के नया बाजार में व्यापारियों ने इंद्र का आह्वान करने के लिए हवन किया। 

 पंडित मुकेश खंडेलवाल के सानिध्य में नया बाजार के बाबूलाल मंगल, जगदीश चंद्र मूंदड़ा, गोपाल सोनी, राजकुमार खंडेलवाल, मन्नालाल लावटी, राजेंद्र भंडारी सहित अन्य व्यापारियों ने हवन में बारी-बारी से आहुतियां देकर  इंद्र का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि फतहनगर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से अल्प वृष्टि के चलते न केवल जलाशय खाली रहे बल्कि भूमिगत जल स्तर बहुत ही नीचे चले जाने से लोगों ने जल संकट का सामना किया है। 2006 के बाद यहां का तालाब कभी भी लबालब नहीं हुआ। इस बार भी तालाब में केवल पेंदे में ही कुछ पानी भरा हुआ है। यदि तालाब नहीं भरता है तो नगर वासियों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। फतहनगर के समीप चंगेडी का तालाब भी अब तक रीता पड़ा है। नगर की जलापूर्ति के लिए चंगेड़ी के तालाब क्षेत्र में भी जलदाय विभाग के ट्यूबवेल लगे हैंI 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!