Home>>फतहनगर - सनवाड>>बागोलिया फीडर का हुआ भूमि पूजन
फतहनगर - सनवाड

बागोलिया फीडर का हुआ भूमि पूजन

फतहनगर। मावली तहसील के बागोलिया बांध में पानी की आवक को लेकर रविवार को क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर लाल तेली आदि के कर कमलों से फीडर का भूमि पूजन विधि विधान से संपन्न करवाया गया। शिलान्यास मुख्य प्रारंभ बिंदु मेड़ता में किया गया। इस अवसर पर फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मावली विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार सहित कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मंचासीन अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!