
मावली। मावली निवासी एवं गोविंदपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व मावली शाखा अध्यक्ष पुष्कर लाल बडगूर्जर शनिवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, मावली उप शाखा अध्यक्ष शंकर लाल जाट लदाना, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, श्रीमती लीला जाट, राजवीर चौधरी, प्रभु लाल जाट, सोहनलाल जाट सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बडगूर्जर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय में भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़गुर्जर को भावभीनी विदाई दी।
