Home>>फतहनगर - सनवाड>>बड़गांव विद्यालय में अत्याधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, भामाशाह व विधायक की बड़ी घोषणाएं 
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव विद्यालय में अत्याधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, भामाशाह व विधायक की बड़ी घोषणाएं 

फतहनगर। मावली ब्लॉक के बड़गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु निर्मित अत्याधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को सायं 4:15 बजे विद्यालय परिसर में गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ।यह पुनीत कार्य श्रीमती भूरी बाई एवं श्री देवजी (बा) चौधरी की पावन स्मृति में समाजसेवी एवं भामाशाह गोपीलाल चौधरी (बेंगलुरु) द्वारा जनहितार्थ कराया गया।समारोह के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्करलाल डांगी रहे। विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह  चुंडावत, माधवलाल जाट, लक्ष्मीलाल जाट, अरविंद जाट, हरीश  जाट, राष्ट्रीय शिक्षक संघ मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शक्तिसिंह रावल ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर किया गया। वक्ताओं ने स्वच्छता व आधुनिक सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भामाशाह के योगदान को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर 

भामाशाह गोपीलाल चौधरी ने विद्यालय में अन्नपूर्णा मंदिर (MDM रसोई) के रूप में एक कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं मावली विधायक  पुष्करलाल डांगी ने विधायक मद से दो नवीन कक्षाओं के निर्माण की घोषणा कर विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। भामाशाह गोपी लाल चौधरी के परिवार से हीरालाल जाट एवं भेरूलाल जाट की उपस्थिति भी रही। समारोह में भामाशाह का साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!