Home>>फतहनगर - सनवाड>>बड़गांव बांध हुआ ओवरफ्लो, नदी में आया पानी
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव बांध हुआ ओवरफ्लो, नदी में आया पानी

फतहनगर। क्षेत्र का बड़गांव बांध मध्य रात्रि को ओवरफ्लो हो गया। रविवार की सुबह बांध पर 5 इंच की रपट चल रही थी। बड़गांव निवासी दिलीप जाट ने बताया कि रात्रि को 12:15 बजे बांध की रपट चल पड़ी। कल ही उपखंड अधिकारी बांध की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर आए थे। उदयसागर और वल्लभनगर बांध के फ्लो होने के बाद बड़गांव बांध अपनी अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच चुका था। बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले वल्लभनगर उपखंड के मोरझाई, तारावट, मुर्डिया, नाडिया खेड़ी सहित अन्य गांवों के लोगों को उपखंड अधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दी थी। मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, वल्लभनगर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी. पाटीदार, तहसीलदार सुरेंद्र छिपा, सनवाड़ उप तहसीलदार प्रवीण मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणावत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर आए थे अधिकारियों ने ग्रामीण प्रतिनिधि रमेश डांगी, माधव लाल जाट, शंकर डांगी आदि के साथ बांध रपट और जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!