
फतहनगर। फाग महोत्सव के क्रम में शनिवार शाम 7:15 बजे फतहनगर द्वारकाधीश मंदिर के सामने बालाजी महाराज के मंदिर में महा आरती एवं फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार से 17 मार्च मंगलवार को नगर के अखाड़ा मंदिर पर फाग महोत्सव के तहत भगवान लक्ष्मी नारायण भक्तों के संग गुलाल अबीर से होली खेलेंगे। सायं 7:15 बजे महा आरती एवं पकौड़ी वितरण होगा।
