Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में पतंगबाजी का उपखंड अधिकारी ने किया आगाज,गौशाला में किया गौ सेवा का कार्य
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में पतंगबाजी का उपखंड अधिकारी ने किया आगाज,गौशाला में किया गौ सेवा का कार्य

फतहनगर। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में बुधवार को पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार एवं उपखंड अधिकारी के आदेशाअनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाड़िया, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, विनोद धर्मावत, हेमलता देवड़ा, सोहनलाल खटीक,नारायण मोर, श्रीमती हमीदा बानू,पंचायत समिति सदस्य भौमसिंह चुण्डावत सहित नगर के गणमान्य लोग एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। उपखंड अधिकारी ने पतंग उड़ा कर कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल परिसर में युवाओं एवं नगर वासियों ने पतंग उड़ा कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की। उपखंड अधिकारी ने नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला का भी अवलोकन किया। गौशाला में गौशाला संचालकों ने उपखंड अधिकारी का स्वागत एवं अगवानी की। मकर संक्रांति के अवसर पर गौशाला में आज प्रातः गायों को भामाशाहों के द्वारा लापसी एवं हरा चारा वितरण किया गया। नगर के गली मोहल्ले में लोगों ने गायों को चारा डाला एवं जरूरतमंदों को वस्त्र इत्यादि प्रदान कर दान पुण्य किया। सितोलिया का परंपरागत खेल दिन भर गली मोहल्लो में चलता रहा। तिल से निर्मित विविध व्यंजनों का लोगों ने सेवन किया।फतहनगर के आसपास के गांवों में भी मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने खूब दान पुण्य किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!