Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में जन्माष्टमी पर हुए जन्मोत्सव के कार्यक्रम,मटकी फोड़ में रोमांचित हुए श्रद्धालु
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में जन्माष्टमी पर हुए जन्मोत्सव के कार्यक्रम,मटकी फोड़ में रोमांचित हुए श्रद्धालु

फतहनगर। यहां के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे भजन कीर्तन प्रारंभ हुए। भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में विविध झांकियां सजी। जन्मोत्सव तक कीर्तन होते रहे। रात ठीक 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने कान्हा को लाड लड़ाए। कान्हा के हाथों में विभिन्न प्रकार के खिलौने थमाए गए तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जन्मोत्सव के बाद महा आरती की गई तत्पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए। यहां के अखाड़ा मंदिर पर भी मध्यरात्रि को जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर महन्त शिवशंकरदास ने कान्हा की आरती की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पंजेरी का प्रसाद ग्रहण किया। निकट ही राड़ाजी के प्रांगण में शाम 8बजे मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने लोगों को खूब रोमांचित किया। खूब गुलाल उड़ी तथा युवाओं की टोली ने मटकी फोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!