Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर मंडी में 4 दिन रहेगा अवकाश
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी में 4 दिन रहेगा अवकाश

 फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में आगामी चार दिनों तक अवकाश रहेगा। 

 कृषि उपज मंडी सचिव कुंदनसिंह देवल ने बताया कि 23 जनवरी को बंसत पंचमी, 24 को शनिवार बैंक अवकाश, 25 जनवरी को रविवार एवं दिनांक 26 सोमवार को गणतन्त्र दिवस होने के कारण मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का निलामी कार्य पूर्णतया बन्द रहेगा। ऐसे में मंडी प्रशासन ने सभी किसान भाईयो से निवेदन किया है कि इन चार दिनों के दौरान अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी मे लेकर नही आये। अवकाश के दौरान मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का प्रवेश पूर्णतया बन्द रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!