Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

 फतहनगर। शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहने के बाद शाम को घिर आए बादलों ने बरस करके मौसम को खुशनुमा कर दिया। सांझ ढलते ही चली ठंडी हवाओं ने बारिश के आने का एहसास करा दिया। सवा सात बजे रिमझिम बौछारों का दौर शुरू हुआ  तथा कुछ समय के लिए तेज बारिश की बूंदे गिरी जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। इसके बाद भी रिमझिम बारिश की बौछारें गिरती रही। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। आसपास के गांवों में भी बारिश होने के समाचार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!