
फतहनगर। RVPN 220/132 केवी जीएसएस कांकरोली में कार्य के चलते गुरुवार को फतेहनगर क्षेत्र के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 से शाम 6:00 तक बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार फतहनगर के रीको फतेहनगर, रीको सनवाड़, फतहनगर सिटी सनवाड सिटी, जेवाणा, खरताणा, धनेरिया, हनुमानपुरा, पिपलिया,फलीचड़ा,भूमलावास,मोरठ,मानखंड,सनवाड़ चौकड़ी, हीरावास, ओगना खेड़ा, गौज्यारी, कच्ची बस्ती,धुणी,इंदिरा कॉलोनी,चंगेड़ी,तालाब रोड़,वासनी माफी,चुण्डावत खेड़ी, जोयड़ा, बड़गाँव,बड़गाँव कांटा, ईंटाली, चांयला खेड़ा,गिरधारीपुरा, लदाना फैक्ट्री सीमा की आपूर्ति बंद रहेगी।
