Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर के लक्ष्यराज दमामी का राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल कैंप में चयन
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के लक्ष्यराज दमामी का राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल कैंप में चयन

 फतहनगर।  फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की 8वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी का राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल कैंप में चयन हुआ है। निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की बॉयज अंडर – 14 वॉलीबॉल टीम उदयपुर जिले में विजेता रही थी व छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अर्जित किया था। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल 14 वर्ष के कैंप का आयोजन रा.बा.उ. प्रा.वि., सिंहासन, पिपराली, सीकर के तत्वावधान में होगा व प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में आयोज्य है। छात्र ने नगर का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा विद्यालय में स्वागत किया गया। जिला वालीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल, राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सहसचिव प्रभुलाल जाट, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, पूर्व शारीरिक शिक्षक हरिसिंह रावल, महेंद्र पालीवाल, कोच गौरीशंकर कुमावत, प्रकाश जगरवाल, हेमेंद्र डीरा, संघ के सभी पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों एवं नगरवासियों ने लक्ष्यराज को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!