
फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की 11वीं में अध्ययनरत छात्रा नैनिशा दमामी पुत्री टिंकल दमामी का राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल टीम में चयन हुआ है। वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 49वीं जूनियर पुरुष एवं बालिका राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप पिलानी, झुंझुनू में आयोज्य है। बालिका अभी पिलानी में आयोजित कैंप में भाग ले रही है। यहां से तैयार टीम 16 से 21 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेगी। निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की गर्ल्स अंडर – 17 वॉलीबॉल टीम उदयपुर जिले में उपविजेता रही थी व छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी अर्जित किया था। यह पूरे नगर के लिए गर्व की बात है कि नगर से यह स्कूल स्तर पर पहली बालिका है जो राष्ट्र स्तरीय टीम का हिस्सा होगी। बालिका ने परिवार और नगर का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
