Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर कपड़ा व्यापार संघ की बैठक में लिया गौ सेवा का निर्णय
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर कपड़ा व्यापार संघ की बैठक में लिया गौ सेवा का निर्णय

 फतहनगर। कपड़ा व्यापार संघ फतहनगर की द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कपड़ा व्यापार से जुड़े सभी व्यापारियों ने विभिन्न विषयों को लेकर विचार विमर्श किया। इस बैठक में प्रत्येक पूर्णिमा को अपना व्यवसाय पूर्व की भांति बंद रखने का निर्णय लिया गया। आगामी 11 जनवरी को कपड़ा व्यापार संघ की सार्वजनिक मीटिंग एवं स्नेहभोज किया जाएगा। वर्ष में दो बार पूर्णिमा को गौशाला में गौ माता की सेवा के लिए सहयोग करने का भी निर्णय किया गया। प्रति वर्ष 15 अगस्त को कपड़ा व्यापार संघ के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बैठक में अध्यक्ष शांतिलाल छिपा, शैलेश चपलोत, केशरीमल भंडारी,धर्मेश चपलोत, कांतिलाल खटवड़, बाबूलाल चौपड़ा, अशोक चपलोत, सत्यनारायण छिपा, गोपाल छिपा, बबलू कोठारी, रमेश मारू, ओम प्रकाश धनावत, पवन अग्रवाल आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!