Home>>फतहनगर - सनवाड>>प्रधानमंत्री ने श्री मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री ने श्री मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन्नथु पद्मनाभन को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मन्नथु पद्मनाभन दूरदर्शी थे जिनका मानना ​​था कि वास्तविक प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में पद्मनाभन के उल्लेखनीय प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि ये प्रयास राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि मन्नथु पद्मनाभन के आदर्श हमें ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं जो न्यायपूर्ण, दयालु और सद्भावपूर्ण हो।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर हम आज उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं। उनका सारा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। वे दूरदर्शी थे। उनका मानना ​​था कि सच्ची प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और सद्भावपूर्ण समाज की दिशा में प्रेरित करते रहेंगे।”

कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर मण्डी भाव
( राज्य- राजस्थान, जिला-उदयपुर )

दिनांक 02-01-2026

जिन्स/अनाज।       न्यूनतम।       उच्चतम।

गेहूं              2510 – 2730

मक्का पीला हाईब्रीड  1475 – 1678

मक्का पीला देशी     1691 – 1901

मक्का सफेद  हाईब्रीड  2226 – 2226

मक्का सफेद देशी   2790 – 2790

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!