
मेवाड़ की आहुति के बिना राष्ट्रयज्ञ अधूरा : बद्रीलाल जाट
प्रभारी बद्रीलाल एवं जिलाध्यक्ष ने देहात जिले के संयोजकों के बैठक लेकर पीएम मोदी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में केडर बेस कार्यकर्ताओं ओर लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।
उदयपुर 26 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर के कार्यक्रम में 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर देहात जिले की बैठक जिला प्रभारी एवं कपासन के पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की अध्यक्षता में बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रातः 12 से 2 बजे तक संपन्न हुई ।
बैठक में प्रभारी जाट एवं जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने विधानसभा वार बसों की व्यवस्था,अजमेर जाने वाले कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की सूचीयो एवं तैयारियों को लेकर विधानसभा वार संयोजकों से चर्चा की एवं कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया ।
कपासन के पूर्व विधायक एवं जिले के जनसभा प्रभारी बद्रीलाल जाट ने कहा कि मेवाड़ की आहुति के बिना राष्ट्र का कोई भी यज्ञ अधूरा है ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प की पूर्ति हेतु मेवाड़ का जन जन अग्रणी भूमिका निभाएगा ।
जाट ने उपस्थित पदाधिकारियों से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मोदी की सभा में लाने का आवाह्न किया । इसके साथ ही सभा में बूथ स्तर के कैडर बेस विचारधारा समर्पित कार्यकर्ताओं को भी इस सभा में पहुंचने हेतु आमंत्रण देने के निर्देश दिए ।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि देहात जिले की सभी विधानसभाओं से एक हजार से अधिक लाभार्थी एवं कार्यकर्ता अजमेर सभा में जायेगे जोकि 27 फरवरी को शाम को विधानसभाओं के मंडलों से निर्धारित स्थानों से बसों द्वारा रवाना होंगे ।
कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था निर्माण हेतु विधानसभा स्तर पर समन्वयक ,संयोजक एवं मंडल स्तर पर प्रभारी ,सह प्रभारी नियुक्त किए गए है ।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया ने किया ।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मेघवाल, दीपक शर्मा,चंद्रशेखर जोशी,घनश्याम मेनारिया,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद लोहार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,भिंडर प्रधान हरिसिंह सोनगरा,मोहब्बत सिंह राव, सज्जन सिंह राव,ख्याली लाल जैन,यशवंत पुरोहित,कुंतल जोशी,अशोक लोहार,हरि सिंह वांगरोदा,जगदीश खेरलिया,पम्मी खटीक, समेत विधानसभाओं के संयोजक उपस्थित रहे ।

