Home>>फतहनगर - सनवाड>>पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविरः योजनाओं की लोगों को दी जानकारी,पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान का दिया संदेश
फतहनगर - सनवाड

पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविरः योजनाओं की लोगों को दी जानकारी,पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान का दिया संदेश

फतहनगर। नगरपालिका परिसर में शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगे तथा उन पर लगाए गए कार्मिकों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराया गया। योजनाओं के आवेदन लिए गए तथा शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित आई समस्याओं का निस्तारण किया गया। नगरपालिका द्वारा इस पखवाडे में बरसाती नालों की सफाई, स्ट्रीट लाईट लगाना, जल स्त्रोंतों में पानी की आवक सुनिश्चित करना, मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र में वस्तुओं का संग्रहण एवं वितरण व हरियालों राजस्थान के तहत् वृक्षारोपण का कार्य करवाया जा रहा है। दिनभर चले इस शिविर में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया का सानिध्य मिला। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल के अलावा मावली तहसीलदार भवंरलाल मीणा, विधानसभा प्रभारी रोशनलाल सुथार,मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद सुनील डांगी,गजेन्द्रसिंह रावल,विनोद धर्मावत, मनीष पालीवाल,घासा मण्डल अध्यक्ष पर्वतसिंह कितावत,प्रेम जाट, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, विनोद चावडा, भेरूलाल बैरवा, प्रकाश देवडा,अधिशाषी अधिकारी श्रीमती छैल कंवर चारण आदि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा पालिका परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा जांच कार्य एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की गई। कृषि विभाग,राजस्व विभाग,जलदाय विभाग,शिक्षा विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सा विभाग,कृषि विभाग,वन विभाग समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिविर को सम्पन्न करवाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!