
फतहनगर। नवरात्रि के तहत फतहनगर तथा सनवाड़ के विभिन्न स्थानों पर गरबा आयोजन परवान पर रहे। शाम ढलने के साथ ही गरबा की रंगत जमने के साथ ही देर रात तक युवा एवं युवतियां माता के गीतों पर पूरे मनोयोग से नाचते देखे जा सकते हैं। इधर नवरात्रि के अवसर पर विजयवर्गीय महिला मंडल सनवाड़ द्वारा श्री रामद्वारा में भव्य गरबा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों युवाओं एवं वृद्धजनों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु रामरतन कोठारी एवं स्थानीय अध्यक्ष शिवनारायण कोठारी द्वारा माता रानी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर पुष्प हार पहना कर की गई। प्रथम राउंड में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा,द्वितीय राउंड में सभी महिलाओं द्वारा, तृतीय राउंड में सभी पुरुषों द्वारा एवं चतुर्थ राउंड में कप्पल गरबा नृत्य किया गया। उपस्थित समस्त महानुभाव ने कार्यक्रम की सराहना की। महिला मंडल की समस्त महिलाओ ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री कोमल महेश कोठारी द्वारा किया गया।
