Home>>फतहनगर - सनवाड>>द्वारिकाधीश महिला मंडल की महिलाओं ने बाल समिधा गृह के बच्चों के साथ बिताया समय
फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश महिला मंडल की महिलाओं ने बाल समिधा गृह के बच्चों के साथ बिताया समय

फतहनगर। रविवार को सालेरा, मावली स्थित बाल समिधा गृह में द्वारिकाधीश महिला मंडल, फतहनगर द्वारा अपने वार्षिक योगदान के अंतर्गत सेवा कार्य किया गया।

महिला मंडल की सदस्यों ने बाल समिधा गृह के बच्चों को प्रेमपूर्वक नाश्ता कराया। उनके भोजन हेतु राशन सामग्री प्रदान की तथा बच्चों के साथ समय बिताकर वात्सल्यपूर्ण माँ का दुलार दिया।

महिला मंडल अपने साथ बच्चों के लिए बिस्तर की चादरें भी लेकर गई, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी देखने को मिली।

इस सेवा कार्यक्रम के पश्चात बाल समिधा गृह के संचालक चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने द्वारिकाधीश महिला मंडल की सभी सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!