Home>>फतहनगर - सनवाड>>जिला स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ समापन
फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ समापन

फतहनगर।

विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान – गणित प्रश्न मंच, प्रयोग एवं पत्र वाचन  प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रमुख व्यवसायी जयप्रकाश बंसल ने की एवं मुख्य अतिथि राजकीय विद्यालय निलोद की प्रधानाचार्या बबली अग्रवाल रही। प्रतिवेदन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र आमेटा ने प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विभिन्न विद्यालय से 131 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रकट किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी दिनों में प्रांत स्तर पर भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।  समस्त प्रतियोगिताएं विद्या भारती संस्थान, उदयपुर के सह-सचिव प्रभात चंद्र आमेटा की देख-रेख में संपन्न हुई। गजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा आभार प्रकट किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!