
उदयपुर 2 मार्च : गोगुंदा विधानसभा के मजावद में हुए पिकअप हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी , जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात पुष्कर तेली एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा उदयपुर महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय पूछे ।
जहां उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के उचित ईलाज एवं हर संभव चिकित्सकीय मदद के निर्देश दिए ।
जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि सरकार मृतकों एवं घायलों के परिजनों के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव मदद की जायेगी।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि घायलों को ब्लड समेत तमाम मेडिकल आपातकालीन सहायता एवं सुविधाएं तुरंत उपलब्ध करवाई गई है और आगे भी संगठन मुसीबत में घायलों ओर मृतकों के परिजनों के साथ है।
दुर्घटना के समय से ही जिलाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात पुष्कर तेली लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे थे ।
इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है एवं 30 से 35 लोग घायल बताएं जा रहे है ।

