
फतहनगर। नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में खैंखरे के अवसर पर गोवर्धन पूजन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल थे जबकि पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीतिन सेठिया,गौ शाला अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार,भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी,डबोक मण्डल अध्यक्ष जीवनसिंह राव,पालिका के पूर्व अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,समाजसेवी कुंदनमल सेठिया,बाबुलाल उनिया,एडवोकेट सम्पत सामोता,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मांगीलाल सांखला,मुकेश पहाड़िया,श्रीमती रीतु अग्रवाल,अशोक मोर,रोशनलाल खटीक, प्रकाश पिछोलिया आदि बतौर अतिथि मंचासीन थे। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सेठिया का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। अतिथियों द्वारा विधि विधान से गौ पूजन कर गायों को लापसी एवं हरी घास डाली गई। इस मौके पर आजीवन प्रति वर्ष सेठिया परिवार की ओर से खैंखरे के अवसर पर गायों के लिए लापसी व हरे चारे की व्यवस्था की घोषणा की गई।

अतिथि स्वागत गौशाला परिवार द्वारा किया गया। संचालन जगदीश मून्दड़ा एवं कैलाश खण्डेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्षद विनोद धर्मावत, गजेंद्र सिंह रावल, सोहनलाल खटीक,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, शैलेश मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, श्रवण खटीक, एडवोकेट दीपक बडगूर्जर, रामलाल सोनी, कैलाश चंद्र बंसल, विकास स्वर्णकार, पार्षद प्रतिनिधि भेरूलाल बेरवा, विनोद चावड़ा सहित कई प्रमुख नगर वासी मौजूद थे। इसी प्रकार से सनवाड़ गौ शाला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भी भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली की मौजूदगी में केक काट कर सेठिया का जन्म दिवस मनाया गया। गायों को लापसी एवं चारा खिलाया गया।

