Home>>फतहनगर - सनवाड>>गोयल हॉस्पिटल, फतेहनगर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. जयेश त्रिवेदी की सेवाएं आरंभ
फतहनगर - सनवाड

गोयल हॉस्पिटल, फतेहनगर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. जयेश त्रिवेदी की सेवाएं आरंभ

फतेहनगर।

 फतेहनगर के गोयल हॉस्पिटल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ फिजीशियन, डॉ. जयेश त्रिवेदी (MD Medicine), अपनी नियमित परामर्श सेवाएं अस्पताल में आरंभ कर रहे हैं। 

यह कदम फतेहनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली विशिष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

डॉ. जयेश त्रिवेदी के पास 45 वर्षों से अधिक का विशाल अनुभव है। उन्होंने बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त की है और वे FICA (USA), FRSH (London), FCCP (USA), FAIMS जैसी प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित हैं।

पूर्व में डॉक्टर त्रिवेदी साल हॉस्पिटल अहमदाबाद में मेडिकल सुपरीटेंडेंट, अपोलो अहमदाबाद एवं अदानी मेडिकल इंस्टिट्यूट में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं ।

डॉ. त्रिवेदी विभिन्न प्रकार की गंभीर और पुरानी बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता रखते हैं, जिनमें मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बी.पी.), हृदय रोग, थायरॉइड, और कोलेस्ट्रॉल, श्वसन संबंधी बीमारियां (अस्थमा, एलर्जी), तंत्रिका तंत्र के रोग (माइग्रेन, लकवा, मिर्गी) संक्रामक रोग (टी.बी., टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, निमोनिया)गठिया और अन्य जोड़ दर्द ।

डॉ. जयेश त्रिवेदी गोयल हॉस्पिटल में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

गोयल हॉस्पिटल के प्रबंधन ने बताया कि भर्ती, कॉटेज, और ICU जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।

अस्पताल ने सभी जरूरतमंदों से अपनी पुरानी जाँच रिपोर्ट के साथ परामर्श के लिए आने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!