
फतहनगर। क्षेत्र में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिवाली के पर्व पर नया बाज़ार सहित अन्य बाजारों में सजावट की गई। दुकानों के बाहर काउंटर सजाए गए। दुकानों के बाहर मिठाई, पटाखे, रंगोली आदि की दुकानें सजाई गई। घर-घर पर विशेष सजावट की गई। घरों में दिए जलाकर लक्ष्मी की पूजन की गई। शाम को लोग सज संवर के बाजार में रोशनी देखने निकले। देर रात तक पटाखों की गूंज गूंजती रही। दूसरे दिन सुबह घरों के बाहर गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजन किया गया।
