Home>>फतहनगर - सनवाड>>गांवों ओर गरीबों के विकास का आधार बनेगी वीबी जी राम जी : विधायक शांता देवी
फतहनगर - सनवाड

गांवों ओर गरीबों के विकास का आधार बनेगी वीबी जी राम जी : विधायक शांता देवी

मजदूरों को रोजगार और किसानों को राहत देने वाली ब्रह्मस्त्र साबित होगी वीबी जी राम जी : विधायक शांता देवी

मल्लाड़ा में विधायक शांता देवी ने चौपाल लगाकर दी विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी

सलूंबर 8 फरवरी : विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जनजागरण अभियान के तहत सलूंबर विधानसभा विधायक शांता देवी मीणा ने मल्लाड़ा में चौपाल लगाकर विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में श्रमिकों ओर किसानों को जानकारी दी ।
विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना गांवों ओर गरीबों के विकास का आधार बनेगी । ये योजना किसानों को राहत देने वाली ओर मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाली ब्रह्मस्त्र साबित होगी ।
विधायक शांता देवी ने कांग्रेस को मजदूर ओर किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस बोल रही मजदूरों का रोजगार छीन गया ,कांग्रेस की गणित गड़बड़ाई हुई है और झूठ के अलावा अब कुछ बचा नहीं है । 100 की बजाय 125 दिन के रोजगार ओर सात दिन में भुगतान ओर विलंब होने पर ब्याज समेत भुगतान ,बेरोजगारी भत्ते की सीधी गणित भी कांग्रेस समझना नहीं चाह रही ओर दुष्प्रचार कर रही है ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल,प्रभारी शंकर पटेल,निर्भय सिंह ,महामंत्री कमलेश सुथार समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मेट,श्रमिक एवं किसान बंधु मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!