Home>>फतहनगर - सनवाड>>खेल दिवस के रूप में मनाया पर्व, प्रतियोगिताओं का किया आयोजन 
फतहनगर - सनवाड

खेल दिवस के रूप में मनाया पर्व, प्रतियोगिताओं का किया आयोजन 

 फतहनगर। संत थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में मकर संक्रान्ति पर्व को खेल दिवस के रूप में मनाया गया, जहाँ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के द्वारा विद्यार्थियों ने पुरे दिन उत्साह व आन्नद के साथ भाग लिया।

प्रधानाचार्य रोहित कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत प्रबन्ध कार्यकारिणी से विनय सोनी, श्रीमती सीमा सोनी, सुनिल कोठारी एवं प्रधानाचार्य रोहित कुमार जैन ने फिता काटकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। बाद में सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जहाँ चम्मच दौड, निंबू दौड, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं बोरी दौड आदि का आयोजन कक्षानुसार किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र अतिथियों एवं प्रबन्धकारिणी द्वारा दिये गये।

द्वितीय चरण में जहाँ दल अनुसार किकेट, वॉलीवाल, खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजेता दलों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। यहां वॉलीवॉल में कक्षा 5 से 8 वर्ग में प्रथम एसीइ एवेंजर एवं द्वितीय स्थान पर एनइटी निंजास रहे तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रथम संत थॉमस एकेडमी एवं द्वितीय स्थान पर संत थॉमस फाईटर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बाप्लर एन्जलेस प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर रीम रॉकस्र रहे। छात्र वर्ग खो-खो में प्रथम स्थान पर द डॉमिनेटरस एवं द्वितीय स्थान पर द बुलडोजरस रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ने पुरे दिन उत्साह के साथ आन्नद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक अध्यापकों सहित सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!