
फतेहनगर। आवरी माताजी शक्तिपीठ स्थित श्री राजपूत धर्मशाला में श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य श्री भगवान सिंह जी रोलसाबसर की 82वीं जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसमे संघ के उदयपुर संभाग प्रमुख श्री भंवर सिंह जी बेमला ने भगवान सिंह जी रोलसाबसर के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बेमला ने वर्तमान समय में श्री क्षत्रिय युवक संघ की सक्रिय भूमिका एवं संघ द्वारा संस्कार निर्माण हेतु आयोजित अनेक शिविरो की जानकारी भी दी।
समारोह में क्षत्रिय संस्थान अध्यक्ष फतेह सिंह बंगला, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह बुधपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरू सिंह मानखंड , अजय पाल सिंह पिपलिया, पूरण सिंह कंकरवा, गुणवंत सिंह पिपलिया, चन्द्रपाल सिंह आमली और हर्षवर्धन सिंह पिपलिया आदि समाज जन मौजूद थे।
