
फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वासनी माफी में शुक्रवार को शीतकालीन मेघवाल प्रीमियर लीग तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी मावली कृष्ण गोपाल पालीवाल थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नितिन सेठिया ने की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद विनोद धर्मावत, गजेंद्रसिंह रावल, सोहन लाल खटीक, पार्षद प्रतिनिधि डूंगर मीणा, शैलेश मीणा, शरीफ़ थे। संस्था के व्यवस्थापक मगन मेघवाल,सचिव हेमंत मेघवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 10टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर हो रहे है।
