फतहनगर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि श्रीमान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी शुभ मंगला एवं जिला कलेक्टर उदयपुर के निर्देशन अनुसार दिनांक 19-01-2026 सोमवार को फतेहनगर कृषि मंडी स्थित व्यापार मंडल भवन में फूड लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन व्यापार मंडल फतहनगर के सहयोग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक किया जागेगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि ऐसे खाद्य कारोबारकर्ता यथा किराणा के खुदरा एवं थोक विक्रेता,सब्जी व्यापारी,ठेला व्यापारी , लॉरी व्यापारी,अनाज व्यापारी, ,जनरल प्रोवीजनल स्टोर, दूध विक्रेता,बेकरी , रेस्टोरेंट, कैटर्स आदि जिनके पास फूड लाइसेंस नहीं है वो शिविर में आकर अपना फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवा सकते हैं। सभी खाद्य कारोबार कर्ता से अपिल की जाती हैं बिना फूड लाइसेंस के खाद्य पदार्थ का विक्रय करते पाया जाता है खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।
