
फतहनगर। मावली उपखण्ड क्षेत्र के ईंटाली पंचायत मुख्यालय पर रविवार को ग्रामीण उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सबसे अधिक ग्रामीण सहकारिता विभाग द्वारा लाभान्वित हुए। इस शिविर में ईंटाली,ढुंढिया,बड़गांव व आमली पंचायत के किसानों ने भाग लिया। सहकारिता विभाग के निरीक्षक नरेंद्रसिंह देवल, ऋण पर्यवेक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी, ईंटाली,बड़गांव व्यवस्थापक प्रहलादसिंह चारण,आमली व्यवस्थापक सत्यनारायण पालीवाल,सुनील कुमार जैन ने सहकारिता की ऋण योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा 139 पशु स्वास्थ्य पत्र बनाए गए। साथ ही 265 पशुओं का प्राथमिक उपचार कर कमिनाशक दवाइयां दी गई। डॉ.जितेंद्रकांत नागर, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त पशुपालक,पशुधन निरीक्षक प्रेम जाट एवं परस राम जाट,विभाग इंटाली की टीम ने सहयोग दिया। सामुदायिक चिकित्सालय इंटाली की टीम द्वारा कुल 98 मरीजों का इलाज किया। इसमें नरेंद्रसिंह,उर्मिला पद्मावत,एएनएम मोहिनी देवी ने सेवाएं दी। कृषि विभाग द्वारा पोली हाउस पर 16 लाख 59 हजार रुपए अनुदान व थ्रेसर यंत्र पर 125000 का अनुदान,40000 तारबंदी अनुदान की वित्तीय स्वीकृति दी गई। कृषि अधिकारी मावली कुलदीप सिंह,सहायक कृषि अधिकारी फतेहनगर बद्रीलाल मेनारिया,कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम रेगर,कृषि पर्यवेक्षक टीनू लता चारण, किसान मित्र गहरीलाल जनवा, बोथलाल जाट,अतिरिक्त विकास अधिकारी अर्जुनसिंह राव,कन्हैयालाल पटेल, सचिव सचिन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया,मधुसूदन पारीक, मोहनलाल मालवीया,नाहर सिंह भाटी, इंटाली पटवारी शंकरलाल गाडरी,ढूंढिया पटवारी पूर्वा देवपुरा,विद्युत विभाग के दिनेश चंद्र जनवा, गिर्राजप्रसाद कनिष्ठ सहायक पंचायत इंटाली, खाद्य सुरक्षा की ओर से राजेश मेनारिया आदि उपस्थित रहे।

