
फतहनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईंटाली के प्रांगण में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 274 रोगियों ने अपनी जांच कराई तथा विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपक बराला ने बताया कि शिविर में निःशुल्क बीपी, शुगर, एनिमिया तथा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। टीबी के मरीजों को पोषण किट वितरण किया गया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल सी चारण, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र भाटी, जनरल फिजिशियन डॉ.संजय पालीवाल,एवं दंत चिकित्सक डॉ नितिन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। आमजन को ओरल, स्तन एवम् सर्वाइकल कैंसर तथा रोजमर्रा की जिंदगी में गैर संचारी रोगों से रोकथाम हेतु जागरूक किया। इस दौरान मावली उप जिला चिकित्सालय के इंचार्ज डॉ एल सी चारण ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नारी परिवार की धूरी है। नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने अपने दैनिक व्यस्ततम जीवन में से एक घंटा अपने शरीर के लिए निकालने की बात कही जिससे शरीर स्वस्थ रहे। साथ ह्रीं समय-समय पर एक उम्र के बाद जांच करवानी चाहिए। दैनिक उपयोग में आने वाले तेल और नमक का कम उपयोग करना चाहिए।
