Home>>फतहनगर - सनवाड>>आवरीमाता मंदिर में राज्यमंत्री ने किए माता रानी के दर्शन
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता मंदिर में राज्यमंत्री ने किए माता रानी के दर्शन

फतहनगर। नगर के मुख्य शक्ति पीठ आवरीमाता मंदिर परिसर में नवरात्र महोत्सव के तहत इन दिनों मेला चल रहा है। मंदिर के मेला ग्राउण्ड पर मेलार्थियों के मनोरजन के लिए झूले, मिक्की माउस, नाव के साथ ही मनिहारी, बच्चों के खेलकूद आइटम, घरेलू आइटम आदि की दुकाने लगी है जहां ग्रामीण महिला एवं पुरूषों की भीड़ जुटने लगी है। यहां प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री मंजु बाघमार ने बुधवार की शाम मंदिर पहुंच कर माता रानी के दरबार में मत्था टेक माता का दर्शन लाभ लिया एवं खुशहाली की कामना की। यहां मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामलाल अग्रवाल,भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल, नटवर अग्रवाल सहित अन्य ने मंत्री का उपरना एवं सरोपे द्वारा स्वागत एवं अगवानी की। नगर के आवरीमाता मंदिर के साथ ही लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर पर नानीबाई का मायरा, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड सुन्दरकाण्ड, शनि महाराज मंदिर, सनवाड़ के चारभुजा मंदिर सहित अनेक देवालयों पर विविध धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं जहां देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!