
फतहनगर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में मंगलवार को अजमीढ़ जयंती महोत्सव का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ किया गया। जयंती के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन चले। आज समापन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अजमीढ महाराज की पूजा अर्चना कर वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए स्वर्णकार समाज भवन में पहुंची। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल कुलथिया ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक गणपतलाल, बद्रीलाल, चंचल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेघराज ददोलिया,सुनील गडोलिया, मदनलाल, मनोहरलाल, गोपाल, दामोदरलाल, गोपाल, रमेश सुजानवाल, भंवर कुल्थिया मंचासीन थे। शिक्षा के क्षेत्र में सभी प्रतिभावान छात्रों को सर्टिफिकेट एवं शील्ड प्रदान की गई। साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रमों में विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष रामलाल सोनी ने फतहनगर स्वर्णकार समाज की एकता और अखंडता पर बल देते हुए का आभार व्यक्त किया। गणपत लाल ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति देवी एवं
नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि सोनी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुनील, हरीश कुलथिया ने किया।
