Home>>मावली>>राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के चुनाव निर्विरोध संपन्न
मावली

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के चुनाव निर्विरोध संपन्न

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ‘अ’ के चुनाव रविवार को स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल मावली में चुनाव अधिकारी अर्जुनसिंह झाला एवं भीम सिंह राव के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, मंत्री रामरतन कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, उपसभाध्यक्ष हिम्मतसिंह राव, सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट सालेरा, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य विनोद सैनी, अध्यापक सदस्य लक्ष्मणसिंह चौधरी, व्याख्याता सदस्य ऋतुराजसिंह राव, प्रबोधक सदस्य दुदाराम डाँगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश महासमिति सदस्य दिलीप त्रिपाठी, शैलेश कोठारी, सुधीर शर्मा, शंकरलाल जाट लदाना, लोकेश जीणावत, योगेश जैन, मदनलाल श्रीमाली एवं जिला महासमिति सदस्य लोकेश मंडोवरा, अतुल दवे, भूपेंद्रसिंह, लक्ष्मीलाल सुथार, रामेश्वर चौधरी, अरुण सिंगोदिया, शंकरलाल जाट मावली, पंकज गोयल, विकास कुमार, विनय वशिष्ठ, कन्हैयालाल तिवाड़ी, रुद्रदत्तपुरी गोस्वामी आदि निर्वाचित हुए। इस अवसर ओर आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता चंद्रशेखर चौधरी ने की। मुख्य अतिथि शैलेश कोठारी, विशिष्ट अतिथि शंकरलाल जाट, सुधीर शर्मा, पुष्करलाल बड़गुर्जर, मदन श्रीमाली, देवेन्द्र कुमार, संजय गहलोत, संगीता वर्मा, अनिता जोशी, लोकेश जीणावत, गोपाल जाट, बादल शर्मा, पंकज कुमार, राधेश्याम आदि थे। अधिवेशन में शिक्षक संघ के गौरवशाली इतिहास पर उदबोधन के साथ ही विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रबुद्धजनों ने शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं पर संगठन का दृष्टिकोण रखा। कार्यक्रम का संचालन शंकरलाल जाट लदाना ने किया। इस अवसर पर किशोरसिंह चुंडावत, जगवीरसिंह, हितेश टेलर, अनिल खटीक, अशोक शर्मा, रतन जांगिड़, भजनलाल शर्मा, कानाराम चौहान, भूपेंद्र पाठक, महावीर सिंह, बलदेव भारी, अनिता शर्मा, रामावतार गुर्जर, जगदीश चन्द्र तेली, नारायण पटेल, दिनेश व्यास, योगेश गुर्जर, प्रमोद दाधीच, विष्णु आमेटा, राजवीर सिंह, सुमन पुनिया, दलीचंद जाट, चरणजीत कौर सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!